पश्चिम बर्दवान महिला तृणमूल कांग्रेस ने निकाली केंद्र सरकार विरोधी रैली:
1 min read
पश्चिम बर्दवान जिला महिला तृणमूल कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार के विभिन्न नीतियों के खिलाफ विरोध जताते हुए आज आसनसोल के गिरजा मोर इलाके से एक विरोध रैली का आयोजन किया गया यह रैली आसनसोल नगर निगम चौराहे तक गई इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला महिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मिनती हाजरा पार्षद फनसबी आलिया नेहा साव संपा दा सहित तृणमूल कांग्रेस महिला मोर्चा की तमाम सदस्याएं उपस्थित थीं इस मौके पर केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए मिनती हाजरा ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण रसोई गैस सहित विभिन्न जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं इससे आम लोगों का बजट हिल गया है लेकिन केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मनरेगा के पैसे को भी केंद्र सरकार रोक रही है और पश्चिम बंगाल को वंचित कर रही है वही महिला सुरक्षा को लेकर भी मिनती हाजरा ने भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि बिलकिस बानो बलात्कार मामले के आरोपियों को 15 अगस्त को जेल से रिहा करके भाजपा ने एक बेहद शर्मनाक कदम उठाया है












