इंडस्ट्रियल पार्क बनाने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार के अधिकारियों ने किया आसनसोल के कई इलाकों का दौरा:
1 min read
पश्चिम बंगाल सरकार के द्वारा प्राईवेट सेक्टर को इंडस्ट्रीयल पार्क बनाने में प्रोत्साहन देने के लिए भरपूर कोशिश कर रही है। पिछले दिनों कलकत्ता में हुए ग्लोबल समिट में आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के द्वारा इस तरह का प्रस्ताव दिया गया था । जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर , एक सप्ताह के अन्दर इस विषय पर पहल की थी । उसी का नतीजा आज देखने को मिला। पश्चिम बंगाल सरकार के एम एस एम ई विभाग के निर्देश पर पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी के सहयोग से डीआईसी जीएम श्री सुभाष चन्द्र विश्वास एवं भुमि विभाग के श्री आशिष चटर्जी विभिन्न चेम्बर के पदाधिकारियों के साथ डामरा ,छपराडिही एवं महाताडिही मौजा के सरकारी जमीन का दौरा किये । आसनसोल चेम्बर सचिव शम्भु नाथ झा , सलाहकार नरेश अग्रवाल, जगदिश बागडी ,दिपक लोहिया , राजेश लक्ष्क्षीरमका , सुभम बागड़िया एवं मायथान ग्रुप के पदाधिकारी गण उपस्थित थे । 29 को तारीख सियारसौल का दौरा किया जायेगा ।












