shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस की जमकर आलोचना:

1 min read

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज अपने चिर परिचित अंदाज में तीखे स्वर में तृणमूल कांग्रेस की तीव्र आलोचना की हाल ही में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आने वाले दुर्गा पूजा आयोजन के लिए पूरे राज्य के 43000 दुर्गा पूजा क्लब को 60 हजार रुपए करके देने का ऐलान किया था इसे लेकर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि ऐसा करके राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे प्रदेश में आर्थिक परेशानी खड़ी कर देंगी उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कहती है कि उनके पास सरकारी कर्मचारियों को डीए देने के लिए पैसे नहीं है और राज्य सरकार दुर्गा पूजा के आयोजन में मौज मस्ती करने के लिए 240 करोड रुपए का खर्च कर रही है वहीं बिजली के खर्च में 60% सब्सिडी दिए जाने पर उन्होंने कहा की बंगाल की जनता इस बात का ख्याल रखें कि आने वाले समय में लोग अपने बिजली के बिलों पर ध्यान रखें इसके साथ ही अग्निमित्र पाल ने बताया कि अगर भविष्य में लोगों के बिजली के बिल ज्यादा आए तो भाजपा पश्चिम बंगाल के हर एक बिजली विभाग के दफ्तर का घेराव करेगी । वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क का निर्माण न किए जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को अपने नाम से चलाया जा रहा है प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को बांग्ला ग्राम सड़क योजना प्रधानमंत्री आवास योजना को बांग्ला आवास योजना का नाम लिया जा रहा है वही केंद्र सरकार की तरफ से जो राशन दिया जाता है उसके बारे में भी राज्य सरकार यह कहती है के यह राशन राज्य सरकार दे रही है अग्निमित्रा पाल ने कहा कि केंद्र सरकार करोड़ों रुपए राज्य सरकार को देती है लेकिन राज्य सरकार कोई हिसाब नहीं देती उन्होंने साफ कहा कि अगर राज्य सरकार केंद्र का हिसाब नहीं देगी तो केंद्र से उनको कोई पैसा नहीं मिलेगा । हाल ही में जमुरिया के 6 नंबर वार्ड में उपचुनाव को लेकर भी अग्निमित्रा पाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जमुरिया के 6 नंबर वार्ड के किसी भी बुथ पर भाजपा के पोलिंग एजेंट को बैठने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा क्योंकि बहुत जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह वोटर कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक करवाने वाले हैं विधायक ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि 2024 के आम चुनाव से पहले किसी राज्य में यह काम हो ना हो कम से कम बंगाल में यह काम पूरा किया जा सके उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी एक ऐसी पार्टी है जो चावल चोरी करती है महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करती है और अब लोगों के मताधिकार भी चुरा रही है । वही अनुब्रता मंडल पर बात करते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा की एक छोटी सी दुकान का मालिक आज इतने पैसे का मालिक कैसे बन गया यह जांच का विषय है उसके पास 100 से ज्यादा अवैध खदानें 50 से ज्यादा वैध खदाने राइस मिल कहां से आ गई और अगर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इन सब चीजों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए उन्होंने कहा कि टीएमसी के नेता भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कहती हैं कि उनको कुछ नहीं पता इससे साफ जाहिर होता है कि प्रशासन के शीर्ष व्यक्ति के रूप में वह अपने दायित्व का सटीक निर्वहन नहीं कर पाए हैं और उनको इस्तीफा दे देना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता जाग रही है और अब वह दिन दूर नहीं जब वह कालीघाट और शांतिनिकेतन में उनके घर के बाहर श्रीलंका जैसे हालात पैदा होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page