फिरोज खान उर्फ एफके को रशिया के मकारिया विश्वविद्यालय से पी एच डी अवार्ड और स्वर्ण पदक दिया जा रहा है:
1 min read
अंतराष्ट्रीय सामाजिक संस्था पीस इंडिया के संस्थापक तथा चेयरमैन फिरोज खान एफके ने बताया कि रशिया के मकारिया विश्वविद्यालय के डाक्टर मॉनिटरिंग बोर्ड की तरफ से एक पत्र के माध्यम से इस बात की आधिकारिक जानकारी दी गई है कि उन्होंने फिरोज़ खान के प्रोफ़ाइल शिक्षा और उनके द्वारा लगातार किए गए सामाजिक कार्यों के लिए उनको पी एच डी अवॉर्ड और स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। इसके मद्देनजर अधिकारिक पत्र भी भेजा गया है। फिरोज़ खान एफ के को इसी साल 16 अक्टूबर को नई दिल्ली के लोधी रोड में हैबिटेट सेंटर में रशिया के मकारिया विश्वविद्यालय के एक ग्रैंड एजुकेशन प्रोग्राम में फिरोज़ खान एफ के को पी एच डी अवार्ड और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। फिरोज़ खान ने मकारिया विश्वविद्यालय के बोर्ड और मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा किया। उन्होने कहा की उनको इस बात की ज्यादा खुशी है की आसनसोल शहर का नाम रशिया के विश्वविद्यालय तक पंहुचा। इस ख़बर के बाद पूरे शिल्पांचल के साथ साथ पुरे देश से फिरोज़ खान एफ के को चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे हैं । बधाई का सिलसिला थम नहीं रहा। इस खबर से शिल्पांचल के लोगों ने भारी खुशी देखी जा रही है












