भाजपा की तरफ से पश्चिम बर्दवान जिला शासक से की गई मुलाकात:
1 min read
आज भाजपा आसनसोल सांगठनिक जिला कमेटी की तरफ से पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस अरुण प्रसाद के साथ मुलाकात की गई और उनको एक ज्ञापन सौंपा गया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे बप्पा चटर्जी आशा शर्मा सहित कई अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे इस मौके पर बाप्पा चटर्जी ने कहा कि आज उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिला शासक से मुलाकात की और उनको दो मुख्य विषय को लेकर ज्ञापन सौंपा इनमें से एक आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड में उपचुनाव के दौरान हुई धांधली तथा अनुब्रत मंडल को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाना था। बप्पा चटर्जी ने कहा की टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल इन दिनों आसनसोल की जेल में 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। आज उनको स्वास्थ्य जांच के लिए आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन जिस तरह से पूरे क्षेत्र को घेर दिया गया था और आसनसोल जिला अस्पताल में भी सुरक्षा के नाम पर जो व्यवस्था की गई थी उससे लोगों को काफी परेशानी हुई । उन्होंने कहा कि जो मरीज अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में इलाज कराने आए थे उनको वापस लौटा दिया गया इतना ही नहीं इमरजेंसी विभाग के चिकित्सकों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों और उनके परिजनों के साथ दुर्व्यवहार किया वही आसनसोल जेल से आसनसोल जिला अस्पताल तक पूरे रास्ते में जिस तरह से ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित किया गया था उससे भी आम लोगों को काफी परेशानी हुई बप्पा चटर्जी ने कहा कि आज उन्होंने जिला शासक से अनुरोध किया कि आने वाले समय में जब भी अनुब्रता मंडल को आसनसोल जिला अस्पताल में चिकित्सा के लिए ले जाया जाएगा प्रशासन की तरफ से ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे आम लोगों को और अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो भाजपा अपनी तरह से वैकल्पिक इंतजाम कर लेगी । दूसरी तरफ नेताओं के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के सवाल पर उन्होंने कहा की इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन नेता किस पार्टी से हैं जिस पर भी भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है भाजपा चाहती है कि उसकी सही तरीके से जांच हो और अगर जांच में वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। वहीं दुर्गापुर नगर निगम के भाजपा पार्षद ने कहा कि आज पश्चिम बर्दवान जिला शासक से मुलाकात कर उन्होंने दुर्गापुर नगर निगम चुनाव को लेकर जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसे लेकर उनको अवगत कराया उन्होंने कहा कि आज की मुलाकात के दौरान उन्होंने जिला शासक से नगर निगम चुनाव के कानून के मुताबिक सभी इंतजाम करने की अपील की खास करके डीलिमिटेशन जनगणना जैसी चीजों पर विशेष ध्यान देने की अपील की उन्होंने बताया कि जिला शासक ने उनकी बातों को गौर से सुना और आश्वासन दिया कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता के साथ विचार किया जाएगा












