6 नंबर वार्ड उपचुनाव में विधान उपाध्याय की जीत पर जीतू सिंह ने कहा प्रत्याशित थी यह जीत:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड के उपचुनाव में आशा के अनुरूप टीएमसी प्रत्याशी विधान उपाध्याय को भारी मतों से जीत हासिल हुई इसके बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं समर्थकों में भारी खुशी देखी जा रही है इस संदर्भ में हमने आसनसोल नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह से बात की उन्होंने बताया की विधान उपाध्याय की यह जीत प्रत्याशी थी क्योंकि पिछले तकरीबन 6 महीने में एक मेयर के रूप में उन्होंने जिस तरह से अपने काम को अंजाम दिया है और विशेषकर अपने चेंबर और अपने दिल के दरवाजे खोल कर रखे हैं उससे आम जनता का विश्वास उन्होंने जीत लिया है और यह इसी विश्वास की जीत थी कि इनको इतनी भारी मतों से जीत हासिल हुई जीतू सिंह ने कहा कि मेयर के तौर पर विधान उपाध्याय पूरे हिंदुस्तान में एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो जमीन से जुड़े हुए हैं वह लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हैं और यही वजह है कि वह बहुत जल्द आम जनता से जुड़ाव पैदा कर लेते हैं आम जनता का विश्वास जीत लेते हैं। वहीं भाजपा द्वारा उपचुनाव के दौरान रिगिंग और बूथ कैपचरिंग के आरोपों पर जीतू सिंह ने कहा कि भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं है उनका जनाधार नहीं है यही वजह है कि अपनी हार निश्चित जानकर वह टीएमसी पर इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रही है उन्होंने कहा कि विधान उपाध्याय को इस तरह से चुनाव जीतने की कोई आवश्यकता नहीं है वह स्वर्गीय मानिक उपाध्याय के बेटे हैं वह मानिक उपाध्याय जिन्होंने हमेशा लोगों की खिदमत की है और लोगों की भलाई के लिए ही मानिक उपाध्याय राजनीति किया करते थे उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए विधान उपाध्याय भी लोगों की सेवा कर रहे हैं इस वजह से उनको धांधली करके चुनाव जीतने की कोई जरूरत नहीं है जीतू सिंह ने उम्मीद जताई की अब मेयर बनने के बाद आने वाले साडे 4 सालों में विधान उपाध्याय 6 नंबर वार्ड के साथ-साथ पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र का कायाकल्प करेंगे और इसके लिए उन्होंने टीएमसी के सभी पार्षदों नेताओं को एकजुट होकर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का अनुरोध किया जीतू सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए जिस तरह से विधान उपाध्याय ने बीते 6 महीनों में आसनसोल नगर निगम का नेतृत्व दिया है उससे उनको पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में आसनसोल नगर निगम भारत के सर्वश्रेष्ठ नगर निगमों में से एक बनेगा इसके साथ ही जीतू सिंह ने विधान उपाध्याय से अनुरोध किया कि आने वाले समय में जब वह एमएमआईसी या बोरो चेयरमैन बनाएंगे तो ऐसे लोगों को तरजीह दें जिन को जमीनी स्तर पर काम करने का अनुभव हासिल है ताकि वह लोगों की समस्याओं को समझ सके और लोगों तक बेहतर ढंग से नागरिक सुविधाएं पहुंचा सकें । जीतू सिंह ने कहा कि हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने टीएमसी से जुड़े सभी नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जमीन से जुड़ा रहने और लोगों की सेवा करने का निर्देश दिया था उसी का पालन करते हुए वह एक स्कूटी से घूमते हैं और लोगों तक पहुंच कर उनकी समस्याओं का हल करने की कोशिश करते हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रण लिया है कि जब तक वह 41 नंबर वार्ड के लोगों की सारी समस्याओं का हल नहीं निकाल लेते तब तक समर्थ होते हुए भी वह कार का प्रयोग नहीं करेंगे और स्कूटी से ही घूम घूम कर लोगों की सेवा करेंगे












