6 नंबर वार्ड उपचुनाव में बिधान उपाध्याय की जीत से टीएमसी नेताओं में खुशी की लहर:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड के उपचुनाव में आशा अनुरूप तरीके से टीएमसी प्रत्याशी विधान उपाध्याय को भारी मतों से विजय हासिल हुई इसे लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है आसनसोल टाइम्स ने इसे लेकर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक एम एम आई सी सुब्रतो अधिकारी और मानस दास से बात की वसीम उल हक ने कहा कि यह तो जीत प्रत्याशी थी जिस तरह से ममता बनर्जी के आदर्शों पर चलते हुए बीते करीब 1 साल में विधान उपाध्याय ने मेयर की जिम्मेदारियों को निभाया है उसकी वजह से विधान उपाध्याय की जीत बिल्कुल सुनिश्चित थी उन्होंने जमुरिया के 6 नंबर वार्ड के लोगों को धन्यवाद दिया इसके साथ ही भाजपा द्वारा लगाए गए बूथ कैपचरिंग के आरोपों पर वसीमुल हक ने कहा कि जब भी भाजपा के पास राजनीतिक रूप से टीएमसी का मुकाबला करने का कोई उपाय नहीं होता तब वह इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाती है वहीं सुब्रतो अधिकारी ने भी जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि बिधान उपाध्याय की इस जीत से अब क्षेत्र का विकास और भी ज्यादा तेजी से होगा दूसरी तरफ एमएमआईसी मानस दास ने भी विधान उपाध्याय की जीत को प्रत्याशित बताया और कहा कि यह ममता बनर्जी की नीतियों का ही परिणाम है कि आसनसोल के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जहां भी चुनाव या उपचुनाव हो रहे हैं टीएमसी को भारी मतों से जीत हासिल हो रही है












