shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

6 नंबर वार्ड में विधान उपाध्याय की जीत है पक्की- सुब्रतो अधिकारी:

1 min read

21 अगस्त को आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड में उप चुनाव होने वाले हैं यहां से टीएमसी की तरफ से मेयर बिधान उपाध्याय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं इसे लेकर आसनसोल टाइम्स ने जमुरिया से पार्षद और एमएमआईसी सुब्रतो अधिकारी से विशेष बातचीत की उन्होंने आने वाले चुनाव में विधान उपाध्याय की जीत का पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि विधान उपाध्याय का एक प्रशासक के तौर पर जो रिकॉर्ड रहा है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है वह तीन बार के बाराबनी से विधायक हैं मेयर के तौर पर भी उनके कार्यों की हर तरफ से सराहना की जा रही है साथ ही सुब्रतो अधिकारी ने विधान उपाध्याय के पिता स्वर्गीय मानिक उपाध्याय का जिक्र करते हुए कहा कि मानिक उपाध्याय के राजनीतिक धरोहर को विधान उपाध्याय बड़ी अच्छी तरह से आगे लेकर जा रहे हैं इसके साथ उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए गए विकास कार्यों और विधान उपाध्याय के नेतृत्व में पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में उन विकास कार्यों से लोगों को लाभान्वित करने की बात का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी वजह से भी विधान उपाध्याय की जीत सुनिश्चित है उन्होंने कहा कि उनका पूरा भरोसा है कि विधान उपाध्याय वहां से चुनाव में जीतेंगे और एक बार फिर मेयर बनकर जमुरिया 6 नंबर वार्ड के साथ-साथ पूरे आसनसोल नगर निगम का विकास करते रहेंगे जैसा उन्होंने अब तक किया है वही चुनाव में शिरकत कर रहे प्रतिद्वंद्वियों के बारे में बात करते हुए सुब्रतो अधिकारी ने कहा कि कल भले ही भाजपा नेता दिलीप घोष भाजपा के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जमुरिया 6 नंबर वार्ड पहुंचे थे लेकिन इससे वहां की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा उन्होंने पहले से ही बिधान उपाध्याय को समर्थन करने का मन बना लिया है रही बात कांग्रेस और सीपीएम की तो उनके प्रत्याशी मैदान में कहीं नजर ही नहीं आते इसलिए विधान उपाध्याय की जीत बिल्कुल सुनिश्चित है और मेयर बन कर फिर से पूरे नगर निगम क्षेत्र का त्वरित गति से विकास करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page