सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से मनाया गया देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस:
1 min read
आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से बर्नपुर के साउथ रोड के भूत बंगला इलाके में स्थित हमारा संकल्प के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां मुख्य अतिथि के रूप में आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी पवन गुटगुटिया उपस्थित थे उन्होंने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की इसके अलावा यहां ईसको ऑफिसर्स एसोसिएशन से जुड़े आशीष मुखर्जी दुर्गेश सुशील कुमार सुमन मनोज कुमार सहित इस संगठन से जुड़े तमाम सदस्य और पदाधिकारी गण तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे इस मौके पर यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस कार्यक्रम में आसपास के गांव के तकरीबन 100 बच्चों ने हिस्सा लिया इनमें से 70 बच्चों को संस्था की तरफ से हर महीने स्कॉलरशिप प्रदान किया जाता है इसके उपरांत यहां हमारा संकल्प की कोषाध्यक्ष मुनमुन राय ने बच्चों के अंदर देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए देश भक्ति मूलक गीत भी गाए कार्यक्रम को सफल बनाने में हमारा संकल्प के संस्थापक अजय कुमार सिंह तथा कैसियर विक्रम पासवान की भी अहम भूमिका रही । कार्यक्रम के दौरान रूबिक्स क्यूब चैलेंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सुमित रजक ने महज 40 सेकंड मनोज साव ने 1 मिनट 13 सेकंड आकाश ठाकुर ने 1 मिनट 21 सेकंड और भावना प्रसाद ने 1 मिनट 23 सेकंड में इस चैलेंज को पूरा किया इन सभी बच्चों को हमारा संकल्प संस्था की तरफ से पुरस्कृत किया गया इसके उपरांत शाम को भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान एक क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया जिसमें आजादी से जुड़े सवाल पूछे गए यहां भी 25 बच्चों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया कार्यक्रम के दौरान हमारा संकल्प की तरफ से बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके मद्देनजर एक जिम का उद्घाटन किया गया यहां हमारा संकल्प से जुड़े लोग और उनके परिवार निशुल्क जिम की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।














