6 नंबर वार्ड के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे दिलीप घोष:
1 min read
21 अगस्त को आसनसोल नगर निगम के 6 नंबर वार्ड में उप चुनाव होने वाला है यहां से आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चुनाव लड़ रहे हैं जोर शोर से टीएमसी की तरफ से विधान उपाध्याय के समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया जा रहा है उन्होंने खुद भी 6 नंबर वार्ड के लगभग हर कोने में जा जाकर लोगों से टीम से के पक्ष में मतदान करने की अपील की अब जबकि चुनाव प्रचार के समाप्त होने में ज्यादा दिन बाकी नहीं है आज भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप घोष जमुरिया की 6 नंबर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता समर्थन गण उपस्थित थे 6 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों में दिलीप घोष ने खुले वाहन में रैली की इस दौरान उन्होंने लोगों से आने वाले उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की इसके साथ ही उन्होंने हाल के दिनों में टीएमसी नेताओं के भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में संलिप्त पाए जाने के मुद्दे को जनता के सामने रखा और बताया कि आज यह साबित हो गया है कि टीएमसी के नेता विभिन्न तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं उन्होंने 6 नंबर वार्ड की जनता से आने वाले उपचुनाव में टीएमसी को इन सभी भ्रष्टाचारों के लिए मुंहतोड़ जवाब देने का अनुरोध किया














