आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने आगा बेग म्युनिसिपल जूनियर बेसिक स्कूल में बच्चों में बांटे स्कूल यूनिफार्म:
1 min read
राज्य सरकार की तरफ से विभिन्न सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफार्म दिया जा रहा है इसी क्रम में आज आसनसोल के डिपो पाड़ा इलाके में स्थित आगाबेग म्युनिसिपल जूनियर बेसिक स्कूल के विद्यार्थियों को भी स्कूल यूनिफार्म दिए गए आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने विद्यार्थियों को यह यूनिफार्म प्रदान की है इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के 30 नंबर वार्ड की पार्षद गोपा राय तथा इस स्कूल के शिक्षक गण भी उपस्थित थे इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सभी को शिक्षा प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है यही वजह है कि उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म देने का फैसला लिया है इसी क्रम में आज आगा बैग जूनियर बेसिक स्कूल के सैकड़ों विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल यूनिफार्म प्रदान किए गए।














