भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने किया संवाददाता सम्मेलन नए तरीके से कोयला तस्करी का लगाया आरोप:
1 min read
आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर और वर्तमान भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने गोधूलि स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आज एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने पत्रकारों के समक्ष कोयला तस्करी को लेकर सनसनीखेज आरोप लगाए उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से केंद्र सरकार तथा केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई की तत्परता के कारण शिल्पांचल में कोयला तस्करी काफी हद तक बंद हो गई थी लेकिन फिर से नई तरीके से कोयला तस्करी की जा रही है उन्होंने बताया कि ईसीएल द्वारा निजी संस्थाओं को कोयला उत्खनन के लिए ठेका दिया जाता है निजी संस्थाओं का काम होता है कि वह कोयला उत्खनन कर सारा का सारा कोयला ईसीएल को सौंप दें लेकिन बीते कुछ दिनों से देखा जा रहा है कि कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में निजी संस्थाओं द्वारा जितना कोयला निकाला जा रहा है उतना कोयला ईसीएल को नहीं दिया जा रहा उन्होंने बताया कि निजी संस्थाएं सत्तर से 80% कोयला ही ईसीएल को दे रही हैं बाकी कोल माफियाओं को बेचा जा रहा है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस नए तरीके से अब शिल्पांचल में कोयला तस्करी की जा रही है उन्होंने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए वह आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त को ई-मेल करेंगे और उनसे इस संदर्भ में कार्यवाही करने की अपील करेंगे इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कोल सेक्रेटरी को भी इसकी जानकारी दी गई है इसके अलावा कोल इंडिया के चेयरमैन और सीएमडी को भी इसकी जानकारी दी गई है उन्होंने बताया कि पूरे कोयलांचल में विभिन्न क्षेत्र में इस तरह की धांधली की जा रही है और जब कोई श्रमिक इसका विरोध करता है तो उसको काम से निकाल दिया जाता है जितेंद्र तिवारी ने कहा कि इस की सघन जांच होनी चाहिए और यह कोई बहुत कठिन काम नहीं है उन्होंने कहा कि निजी कंपनियों द्वारा जितना कोयला निकाला जा रहा है जितना कोयला ईसीएल के विभिन्न डिपो में जमा किया जा रहा है दोनों की जांच करने से ही इस गोरखधंधे का खुलासा हो जाएगा जब उनसे पूछा गया कि क्या इस पूरे गोरखधंधे में ईसीएल की लापरवाही नहीं है तो उन्होंने बताया कि यह सिर्फ किसी एक संस्था की लापरवाही या दोष नहीं है संयुक्त जिम्मेदारी लेनी होगी उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि कोयला उत्खनन के देखरेख करने की जिम्मेदारी ईसीएल की है लेकिन निजी कंपनियों द्वारा कोयला माफियाओं को बेचा गया कोयला जब सड़क मार्ग से ट्रकों में भरकर अन्य क्षेत्रों में भेजा जाता है उसको रोकने की जिम्मेदारी या उसकी जांच करने की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल पुलिस की है हालांकि जितेंद्र तिवारी ने किसी पर दोष मढ़ने से इनकार किया उन्होंने कहा कि यह किसी को दोष देने का समय नहीं है या उनकी इच्छा भी नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि इस गोरखधंधे का खात्मा हो और नए तरीके से चल रहे कोयला तस्करी पर रोक लगे।












