पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज के नेतृत्व में हुआ स्वतंत्रता दिवस पर विशेष कार्यक्रम:
1 min read
देश के स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ को मनाने के लिए विभिन्न संगठनों द्वारा कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इसी क्रम में पश्चिम बर्दवान एआईएमआईएम की तरफ से भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया आसनसोल के रेलपार इलाके के बाबू तलाव क्षेत्र में हुए इस कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम अध्यक्ष दानिश अजीज के अलावा एसके नाजिम इजाज अहमद सरवर इफ्तेखार आलम आसिफ कुरेशी आतिफ मलिक नदीम अख्तर मोहम्मद रिजवान सहित संगठन से जुड़े तमाम कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर पश्चिम बर्दवान जिला एआईएमआईएम की तरफ से मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही यहां कौन बनेगा हजार पति नाम से एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने बॉलीवुड के प्रख्यात गीतकार अराफात महमूद दक्षिण बंगाल ए आई एम आई एम के अध्यक्ष निजामुद्दीन कासमी सहित उनकी पूरी टीम मौजूद थी इस मौके पर दानिश अजीज ने बताया कि आज देश का स्वतंत्रता दिवस है आज देश ने अपने स्वतंत्रता के 75 साल पूरे कर लिए यह एक देश के रूप में हमारे लिए बड़े गर्व की बात है उन्होंने कहा कि ए आई एम आई एम के राष्ट्रीय नेता असदुद्दीन ओवैसी के मार्गदर्शन और माजिद हुसैन की अगुवाई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि युवा पीढ़ी में देशभक्ति के जज्बे को जगाया जा सके















