रानीगंज में हुए टीएमसी के कार्यक्रम में तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने की शिरकत:
1 min read
रानीगंज टाउन तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश यादव के नेतृत्व में आज रानीगंज के एन एस बी रोड स्थित लक्ष्मी वाटिका भवन में एक सभा का आयोजन किया गया इस सभा में तृणमूल कांग्रेस हिंदी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे इनके अलावा रुपेश यादव मनोज यादव समाजसेवी अर्जुन उपाध्याय टीएमसी नेता सदन कुमार सिंह रानीगंज के सभी टीएमसी पार्षद गण उपस्थित थे इनके अलावा बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक भी सभा के दौरान उपस्थित रहे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए रुपेश यादव ने कहा कि तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और जोड़ासाँको के विधायक विवेक गुप्ता ने आज कुछ जरूरी मुद्दों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि विवेक गुप्ता ने आज भाजपा के फूट डालो शासन करो की नीति को उजागर किया किस तरह से भाजपा देश के लोगों को धर्म के नाम पर भाषा के नाम पर जाति के नाम पर एक दूसरे से लगवा रही है लोगों को बरगरा रही है ताकि उनकी सत्ता कायम रहे । रुपेश यादव ने कहा कि पहले बंगाल में हिंदी भाषियों को उचित सम्मान नहीं मिलता था लेकिन जब से राज्य में ममता बनर्जी की सरकार आई है तब से राज्य में हिंदी भाषियों को वह दर्जा दिया जा रहा है जिसके वह हकदार है कार्यक्रम के दौरान विवेक गुप्ता के भाषण का हवाला देते हुए रूपेश यादव ने कहा कि विवेक गुप्ता ने बिल्कुल ठीक कहा है कि बंगाल में हिंदी भाषी लोग वैसे ही घुल मिल गए हैं जैसे दूध में चीनी घुल मिल जाती है । वही सभा के दौरान अपना वक्तव्य रखते हुए विवेक गुप्ता ने राज्य में ममता बनर्जी सरकार द्वारा हिंदी भाषियों के उत्थान के लिए किए जा रहे कार्यों का विवरण दिया












