4 घंटे से मूसलाधार बारिश ने कुल्टी विधानसभा के लोगों की बढ़ाई परेशानियां ।
1 min readबराकर से अमन शाव की रिपोर्ट
बराकर ।कुल्टी विधानसभा में हो रहे 4 घंटे से मूसलाधार बारिश में कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के सीतारामपुर वार्ड 18 और 19 के लोगों सहित अंचल के निचले हिस्से के लोगो की परेशानी को काफी बढ़ा दिया है ।लगातार हो रही वर्षा के कारण कहीं घर मे पानी घुस गया तो कहीं मिट्टी के घरों के दीवार क्षतिग्रस्त हुए है ।कई इलाकों मे नाली की ब्यवस्था नही होने के कारण पानी निकल नही पा रहा है । वार्ड नंबर 18 व 19 के लोगों ने बताया कि अभी तक उनके कच्चे घरों के लिए तिरपाल ना ही कुछ जरूरी सुविधाएं पहुची है ।उन्होंने बताया भारी वर्षा के कारण जीना मुहाल हो गया है घरों के अंदर तालाब बना हुआ है कपड़े तथा खाने पीने के समान भी भींग गए है ।इस परिस्थिति मे रहने को कोई शरण नही दिख रहा है ।इतना ही नही लगातार वर्षा को कारण पुराने पकके मकान से भी पानी टपक रहा है ।













