रानीगंज में एक कुत्ते की निर्ममता से हत्या कर सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है ।
1 min readरानीगंज से जाहिद अनवर की रिपोर्ट
रानीगंज के अशोक पल्ली मे एक अमानवीय घटना सामने आई । एक दुग्ध विक्रेता के खिलाफ बारीश से बचने के लिए उस व्यक्ति के घर मे आसरा लेने वाले एक कुत्ते की निर्ममता से हत्या कर सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है । आरोपी के खिलाफ व्हायसलेस नामक एक स्वेच्छासेवी संगठन की तरफ से रानीगंज थाने मे एक शिकायत दर्ज करायी गयी है । आज मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम कीया जाएगा । संगठन के अध्यक्ष सौरव मुखर्जी ने कहा कि कल उस कुत्ते ने बारीश से बचने के लिए संजीव चक्रवर्ती के घर आसरा लीया था लेकिन उस कुत्ते को मारकर फेंक दीया गया । स्थानीय लोगों ने उनको इसकी जानकारी दी । रानीगंज थाने मे इसके खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है । संगठन की तरफ से आरोपी को कडी से कड़ी सजा देने की मांग की गयी है । इस संदर्भ मे जब हमने स्थानीय लोगों से बात की तो उन्होंने भी इस घटना की कडी निंदा करते हुए आरोपी को कडी से कड़ी सजा देने की मांग की ।













