आपसी जमीन विवाद को लेकर पीड़ित परिवार पंहुचा बीएलआरओ कार्यालय ।
1 min readकुल्टी 16 जून ।कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के सियालडंगा निवासी राजेश खाटूवाला ने अपने ही चचेरे भाई पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है ।उन्होंने कहा कि कुल्टी बीएलआरओ की मिलीभगत से उनके चचेरे भाई मनोज अग्रवाल ने उनकी जमीन का फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करा लिया है ओर फिर उसे बेच दिया है।जिसको लेकर आज कुल्टी स्थित बीएलआरो कार्यालय के समक्ष परिवार के सभी हिस्सेदार ने अपने इंसाफ की मांग की है हालांकि इस संबंध मे बीएलआरओ कार्यालय के अधिकारी ने कहा इसकी जांच की जायेगी।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस मामले का निपटारा कर दिया जायेगा।मालूम होकी कुल्टी विधानसभा क्षेत्र मे भूमाफियाओं का बर्चस्व काफी है ओर इनकी पहुंच भी बड़े बड़े अधिकारियों तक है ।जिसकी सहायता ये बड़े ही सरलतापूर्वक दुसरो की जमीन हड़पकर बेचते है ।
बराकर से अमन शाव की खास खबर














