रानीगंज बोरो दो मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
1 min readरानीगंज जाहिद अनवर
आज आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो दो मे एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जहां रानीगंज बोरो दो के प्रभारी पुर्णशशि राय संगीता शारदा इंद्रजीत कोनार ड शुभेंदु माजि आलोक बोस जुथिका बैनर्जी आदि उपस्थित थे । इस मौके पुर्णशशि राय ने कहा कोरोना काल मे रक्त की कमी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर आसनसोल नगर निगम द्वारा हर बोरो मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । कल एक नंबर बोरो के बाद आज रानीगंज के दो नंबर बोरो मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । उन्होंने कहा कि हर बोरो से तकरीबन एक सौ युनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है ।














