रानीगंज के नबी नगर और हुसैन नगर मे नालों का पानी घरो मे घुस गया
1 min readआसनसोल नगर निगम के 88 और 89 नंबर वार्ड अन्तर्गत नबी नगर और हुसैन नगर मे नालों का पानी घरो मे घुस गया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली बारीश मे ही अगर यह हाल है तो जब मानसुन पुरी तरह से आ जाएगा तो क्या हाल होगा । हालत इतनी खराब हो गयी है कि लोगों को अपने घरो से बाल्टी से पानी निकालना पड़ रहा है । लोगो की इस परेशानी का हाल जानकर जब हमारे संवाददाता ने इलाके के लोगों से बात की तो इनका कहना है कि हर साल इनको इस मुसीबत का सामना करना पड़ता है । इन लोगों का कहना है कि पुरे बरसात के मौसम मे इनका सिर्फ एक ही काम होता है वह है अपने अपने घरो से पानी निकालना । इनका कहना है कि जब भी चुनाव आता है तो राजनीतिक दल बड़े बड़े दावे करते हैं मगर चुनाव बीत जाने के बाद कोई कार्य नही कीया जाता । लोगो को डर है कि कोरोना की इस महामारी के दौरान इस तरह से गंदा पानी घुस जाने से कोरोना के साथ साथ अन्य कई बीमारियों का खतरा बन रहा है
रानीगंज जाहिद अनवर














