41 नंबर वार्ड टीएमसी पार्टी कार्यालय में मंत्री मलय घटक ने किया ध्वजारोहण:
1 min read
भारत के आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में स्थित 41 नंबर वार्ड अंतर्गत एसपी मुखर्जी बाई लेन वन इलाके में बने टीएमसी पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया 41 नंबर वार्ड पार्षद रणवीर सिंह उर्फ जीतू सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री मलय घटक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे उन्होंने भारत का तिरंगा फहराया इस मौके पर यहां राष्ट्र गीत गाया गया और सभी का मुंह मीठा किया गया इस दौरान मंत्री मलय घटक ने कहा कि आज का दिन सभी भारत वासियों के लिए बेहद खास दिन है आज ही के दिन आज से 75 साल पहले हमने अंग्रेजों को भारत से चले जाने पर मजबूर किया था और हम एक स्वयंभू देश के रूप में विश्व पटल पर उजागर हुए थे उन्होंने कहा कि पिछले 75 सालों में भारत ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं लेकिन भविष्य में अगर भारत को विश्व मंच पर और अधिक शक्तिशाली होकर उभरना है तो इसके लिए देश के युवाओं को आगे आना होगा उन्होंने युवा पीढ़ी को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का आह्वान किया वहीं पार्षद जीतू सिंह ने भी कहा कि आज वह दिन है जिसे हर भारतवासी गर्व के साथ मनाता है लाखों शहीदों के बलिदान के बाद हमें यह दिन देखने को मिला और अगर इस देश की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए भारतवासी को अपने खून का आखरी कतरा तक बहाना पड़े तो हर एक भारतवासी इसके लिए तैयार है । इस मौके पर यहां समीरण राय चौधरी बिजित भगत संजोग सिंह भरारा आशुतोष चौधरी आकाश वरुण आदि उपस्थित थे।














