आसनसोल नगर निगम में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने किया ध्वजारोहण:
1 min read

आज आसनसोल नगर निगम परिसर में भी देश के आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर डिप्टी मेयर वसीम उल हक सहित आसनसोल नगर निगम के तमाम पार्षद और अधिकारीगण उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए ध्वजारोहण करने के उपरांत यहां राष्ट्रगीत भी गाया गया उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि इस साल भारत अपनी आजादी का 75 वा साल बना रहा है यह 75 साल बहुत महत्वपूर्ण रहे उन्होंने कहा कि भारत के महापुरुषों ने इन 75 सालों में बार-बार लोगों को याद दिलाया है कि कितने बलिदान और त्याग करने के बाद भारत को आजादी नसीब हुई थी इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की आजादी का यह 75 साल बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इस साल ऋषि अरविंद की 125 वी जन्म जयंती भी है रामकृष्ण मिशन के भी 125 साल इसी साल पूरे हो रहे हैं उन्होंने कहा कि यह साल काफी महत्वपूर्ण है और सभी से उन्होंने भारत की आजादी के इस धरोहर को संजोकर रखने की अपील की














