बीएनआर स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने किया ध्वजारोहण:
1 min read
भारत के आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने झंडा फहराया इस मौके पर बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे ध्वजारोहण के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए गुरदास चटर्जी ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है आज भारत की आज़ादी को 75 साल पूरे हो गए हैं हमने अपनी आजादी के 76वें वर्ष में प्रवेश किया उन्होंने कहा कि आज का दिन सिर्फ खुशी मनाने या उल्लास करने का नहीं है आज का दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद करने का दिन है जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान देकर हमें आजादी दिलवाई गुरदास चटर्जी ने कहा कि इस आजादी को पाने के लिए लाखों लोगों ने बलिदान दिया है इसलिए इस आजादी को एक धरोहर के रूप में संजो के रखने की जरूरत है गुरदास चटर्जी ने कहा कि आने वाली पीढ़ी से भी उनका अनुरोध है कि वह आजादी के महत्व को समझें और हर साल इस दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति और देश के प्रति उनका जो कर्तव्य है उनका भी सम्यक रूप से निर्वहन करें तभी यह देश विकास की राह पर अग्रसर हो सकेगा












