आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स की तरफ से किया गया ध्वजारोहण:
1 min read
आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आज आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के दफ़्तर के सामने ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर यहाँ राष्ट्र गान भी गाया गया तथा उपस्थित सभी का मुंह मीठा कराया गया । इस मौके पर आसनसोल चेंबर ऑफ कामर्स के सचिव शंभूनाथ झा नरेश अग्रवाल सुदीप अग्रवाल सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे। चेंबर भवन में एक सभा का भी आयोजन किया गया जहां शंभूनाथ झा नरेश अग्रवाल ने आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर इसके महत्व को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।












