सुकांतो वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से किया गया ध्वजारोहण:
1 min read
भारत के आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में आसनसोल के विभिन्न संस्थाओं द्वारा कार्यक्रम किए गए इसी क्रम में आज आसनसोल के एसबी गोरई रोड के किनारे स्थित सुकांतो मैदान के निकट सुकांतो वेलफेयर सोसाइटी में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यहां मास्टर मोहम्मद सुलेमान ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर मास्टर मोहम्मद सुलेमान ने कहा कि आज का दिन बेहद खास है आज हमारे देश की आजादी की 75 वीं सालगिरह है यह ऐसा पल है जो सभी भारतीयों के लिए गौरव का क्षण है उन्होंने सभी लोगों से और खासकर युवा पीढ़ी से देश की आजादी के महत्व को समझने और उसे संजोके रखने की अपील की ताकि आने वाले समय में यह देश तरक्की की बुलंदियों को छू सके












