आसनसोल नगर निगम के 43 नंबर वार्ड के टीएमसी कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण*
1 min read
भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में विभिन्न संगठनों द्वारा जश्न ए आजादी मनाई जा रही है इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम के तिरालिस नंबर वार्ड अंतर्गत तृणमूल पार्टी कार्यालय में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां तिरालिस नंबर वार्ड के तमाम टीएमसी नेता कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे। यहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया इस मौके पर राष्ट्र गीत भी गाया गया और सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई कार्यक्रम के दौरान टीएमसी नेताओं ने सभी से देश की आजादी के महत्व को समझने और उसे संजोए रखने के लिए हर प्रकार के बलिदान के लिए प्रस्तुत रहने को कहा












