टीएमसी के कद्दावर नेता वी शिव दासन दासु ने अपने कार्यालय में फहराया तिरंगा:
1 min read
हर साल की तरह इस साल भी टीएमसी के कद्दावर नेता और पश्चिम बंगाल सरकार के एनिमल रिसोर्स डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के वाइस चेयरमैन वी शिव दासन उर्फ दासु के जीटी रोड के किनारे स्थित कार्यालय में 14 अगस्त रात 12:00 बजे के बाद ही देश की आजादी की खुशी में ध्वजारोहण किया गया दरअसल वी शिवदासन उर्फ दासू के कार्यालय में हर साल 14 अगस्त रात 12 बजे के तुरंत बाद ध्वजारोहण किया जाता है और भारत की आजादी की खुशियां मनाई जाती हैं इस साल भी इसका अपवाद नहीं हुआ और इस साल भी वी शिवदासन दासु के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया टीएमसी के इस कद्दावर नेता ने भारत का तिरंगा फहराया और यहां सभी ने मिलकर राष्ट्रगीत गाया दासू ने सभी से देश की आजादी के महत्व को समझने और देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने का आव्हान किया इस मौके पर इस कार्यालय में शाम से ही देश भक्ति मूलक गीत गाए जा रहे थे।














