स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण:
1 min read
भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज आसनसोल रेलवे डिवीजन कार्यालय में आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम परमानंद शर्मा ने तिरंगा फहराया इस मौके पर यहां आरपीएफ के पुरुष और महिला अधिकारियों ने परेड मार्च किया । इस मौके पर डीआरएम परमानंद शर्मा ने कहा कि यह वर्ष पूरे देशवासियों के लिए बेहद खास है यह हमारे देश की आजादी का 75 वा वर्ष है उन्होंने सभी से देश की आजादी के महत्व को समझने और उसे संजोने की अपील की ताकि हमारा देश हर प्रकार की विपदा से महफुज रहे













