घांटी क्लॉथ स्टोर और घांटी जूल्स के कर्णधार मिठु घांटी ने दी सभी को आजादी की 75 वीं वर्षगांठ की बधाई:
1 min read
आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में समाज का हर एक वर्ग जोश से भरा है । इसी खुशी को सबके साथ साझा करते हुए आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी और समाजसेवी मिठु घांटी ने भी सभी को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी है । घांटी क्लॉथ स्टोर और घाटी जूल्स के कर्णधार मिठु घाटी ने आजादी के 75 साल पूरे होने पर सभी देशवासियों को बधाई दी और कहा कि हमें यह आजादी बहुत कठिनाइयों और बहुत से महापुरुषों के बलिदानों के एवज में मिली है उन्होंने आज की पीढ़ी से आजादी के महत्व को समझने और इसे संजोने की अपील की ताकि आने वाले समय में भारत एक बार फिर से पूरे विश्व में वह मकाम हासिल कर सके जो एक समय इसे प्राप्त था।












