आसनसोल के आरसीआई फुटबाल मैदान में हुआ फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन:
1 min read
रविवार को आसनसोल के आरसीआई फुटबाल मैदान में आज़ादी की पूर्वसंध्या पर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गौतम क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया । इस संदर्भ में 15 नंबर वार्ड के पार्षद श्याम सोरेन ने कहा की इस प्रतियोगिता के आयोजन में आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के मंत्री मलय घटक का सबसे अहम योगदान रहा । उन्होंने बताया कि मलय घटक की प्रेरणा से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिससे इस क्षेत्र के युवाओं को खेल कुद के क्षेत्र में बढ़ावा मिले । उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि आने वाले समय में इस प्रतियोगिता का भविष्य में भी होता रहेगा । इस मौके पर आसनसोल 13 नंबर वार्ड की पार्षद रीना मुखर्जी 30 नंबर वार्ड की पार्षद गोपा राय सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे















