आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा की तरफ से निकाली गई अनोखी पदयात्रा:
1 min read
भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसे लेकर हिंदुस्तान के हर कोने में तरह तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी कड़ी में आसनसोल उत्तर विधानसभा भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आज एक विशाल पदयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे इस पदयात्रा की सबसे खासियत यह रही कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने 180 मीटर लंबा तिरंगा हाथों में थाम रखा था इस तिरंगे को लेकर भाजपा कार्यकर्ता समर्थक बीएनआर से आसनसोल नगर निगम तक पदयात्रा करके पहुंचे इस संदर्भ में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रदेश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जा रहे हैं इसी कड़ी में भाजपा आसनसोल उत्तर विधानसभा की तरफ से भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि यह हर एक हिंदुस्तानी के लिए जश्न का समय है और हर कोई अपने तरीके से भारत के गौरव के क्षण को जीना चाहता है।














