आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर निकाला गया जागरूकता टैबलो:
1 min read
भारत के स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है । 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है जिसका मकसद भारतवर्ष के सभी घरों में इन 3 दिनों में तिरंगे को लहराना है । इस अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के तरफ से एक टैबलो निकाला गया मुर्गासोल में चेंबर भवन के सामने से यह टैबलो निकला यह टैबलो पूरे शहर की परिक्रमा करेगा और लोगों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में जागरूक करेगा इस संदर्भ में आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने बताया कि इस इस टैबलो का मकसद हर घर तिरंगा अभियान के बारे में लोगों को जागरूक करना है ताकि आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर लोग अपने घरों में शान से तिरंगे को फहराएं और देश की आजादी पर गर्व करें और देश के लिए कुछ करने का प्रण लें इस मौके पर शंभू नाथ झा के अलावा नरेश अग्रवाल सुदीप अग्रवाल मुकेश टोडी आनंद पारीख सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे












