अग्निमित्रा पालने नाकरासोता के एक स्कूल में बच्चों के बीच बाटे तिरंगे झंडे:
1 min read
आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नाकरासोता के एक प्राइमरी स्कूल पहुंची । एक एनजीओ के माध्यम से हुए इस कार्यक्रम के दौरान इस प्राइमरी स्कूल के कक्षा 4 तक के बच्चों को तिरंगे झंडे बांटे गए इस मौके पर अग्निमित्रा पाल ने कहा कि भारतवासी के तौर पर यह हम लोगों के लिए बड़े गर्व की बात है कि आज हम आजादी के 75 साल मना रहे हैं आजादी के 75 में वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है नई पीढ़ी में भारत देश के प्रति जज्बा जगाने के मकसद से आज वह नाकरासोता के इस प्राइमरी स्कूल में आई है जहां बच्चों को तिरंगे झंडे दिए जा रहे हैं ताकि वह आज से लेकर 15 अगस्त तक अपने घरों में इनको । लहराए उन्होंने कहा कि आज का भारत एक शक्तिशाली भारत है और इसे और शक्तिशाली बनाने के लिए नई पीढ़ी को अभी से देश भक्ति और देश के प्रति लगाव जैसे जज्बातों को अपनाना होगा













