तिरंगे का सम्मान और उसको लगाने का मुकम्मल ज्ञान जरूरी है – फिरोज खान एफके:
1 min read
एफके ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर फिरोज खान एफके ने पूरे देशवासियों को आजादी के 75 साल की मुबारकबाद देते हुए बताया कि पूरे देश के हर घर में तिरंगा लहराए और 15 अगस्त को हर हिंदुस्तानी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाएं क्योंकि 15 अगस्त ही देश का सबसे बड़ा त्यौहार है फिरोज खान एफके ने बताया कि वह और एफके ग्रुप के हर सदस्य सोशल मीडिया के जरिए पूरे देश के लोगों को तिरंगा को लेकर जागरूक कर रहे हैं और हर जरूरी जानकारी दे रहे हैं इसके लिए एफके ग्रुप की तरफ से कई जागरूकता मुलक पोस्टर बनाए गए हैं जो सोशल मीडिया में बहुत तेजी से सरकुलेट किया जा रहा है और लोगों को इससे बहुत सारी जानकारी मिल रही है जो अब तक उनके पास नहीं थी । एफके ग्रुप के इस तिरंगा जागरूकता में लोगों को बताया जा रहा है की तिरंगा को लहराने क्या सही तरीका है किस तरह से तिरंगे का प्रदर्शन करना है और किस तरह से प्रदर्शन नहीं करना है तिरंगे का आकार साइज अनुपात के बारे में जानकारी दी जा रही है तिरंगे को अगर मोड़ना है तो किस तरह से मोड़ना चाहिए और तिरंगा किस कपड़े से बना होना चाहिए और तिरंगे से जुड़ी जितने भी जरूरी जानकारियां है सब को प्रचारित किया जा रहा है ताकि सभी भारतीयों को इसकी जानकारी हो फिरोज खान एफके ने बताया कि तिरंगा हमारी आन और शान है तिरंगे का सम्मान करना हम सभी लोगों का फर्ज है तिरंगे को लहराने के साथ-साथ उसका सही सम्मान और सही तरीका होना बहुत ज्यादा जरूरी है हर हिंदुस्तानी को तिरंगे के बारे में मुकम्मल जानकारी जरूरी है ।













