भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर राइजिंग आसनसोल की तरफ से लगाया गया रक्तदान शिविर:
1 min read
भारत के स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में विभिन्न संस्थाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आसनसोल के गोधूलि इलाके में राइजिंग आसनसोल की तरफ से भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां राइजिंग आसनसोल के कर्णधार और आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेंयर जितेंद्र तिवारी आसनसोल नगर निगम के पार्षद चैताली तिवारी गौरव गुप्ता सहित राइजिंग आसनसोल के तमाम सदस्य गण उपस्थित थे इस मौके पर चैताली तिवारी ने कहा कि भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में उनकी संस्था द्वारा इस शिविर का आयोजन किया गया है इस शिविर से 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर सभी से मिलजुल कर रहने और समाज में समरसता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की













