केंद्र सरकार पर सीबीआई ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया के नेतृत्व में टीएमसी ने किया विरोध प्रदर्शन:
1 min read
केंद्र सरकार द्वारा ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर टीएमसी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाते हुए आज टीएमसी के श्रमिक संगठन आइनटीटीयूसी नेता राजू अहलुवालिया के नेतृत्व में आसनसोल बस स्टैंड के समीप टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा टायर जलाकर विक्षोभ प्रदर्शन किया गया इस मौके पर राजु अहलूवालिया ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर टीएमसी को काबू में करना चाहती है वह कभी नहीं होगा उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी एक तरफा तरीके से सिर्फ टीएमसी नेताओं को झूठे मामलों में फंसा रही है ताकि टीएमसी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करना छोड़ दें उन्होंने कहा कि जनता भाजपा के साथ नहीं है इसका प्रमाण है कि एक के बाद एक चुनावों में बंगाल की जनता ने भाजपा को नकार दिया है उन्होंने कहा कि 2024 में भी पूरे देश की जनता भाजपा को नकार देगी इसी डर से भाजपा द्वारा सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर टीएमसी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है उन्होंने कहा कि सीबीआई और भाजपा के नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जिनका नाम कई मामलों में एफआईआर में दर्ज है














