महाबीर स्थान मंदिर परिसर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में शनिवार को आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में सार्वजनिन दुर्गा पूजा महावीर अखाड़ा की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां इस संस्था के तमाम पदाधिकारी गण उपस्थित थे जिनकी निगरानी में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर के आयोजन में बर्नपुर वालेंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन का पूर्ण सहयोग रहा इस संदर्भ में आसनसोल शिल्पांचल में रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में सार्वजनिन दुर्गा पूजा महावीर अखाड़ा की तरफ से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी में यहां 75 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है । आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान प्रवीर धर ने सभी से अनुरोध किया कि रक्तदान कर एक दूसरे की जान बचाएं ना कि खून बहा कर समाज में अस्थिरता फैलाएं वहीं संस्था के अध्यक्ष सोमनाथ गोराई ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में आज सार्वजनिक दुर्गा पूजा महावीर अखाड़ा की तरफ से इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने सभी से जीवन में कम से कम एक बार रक्तदान करने का अनुरोध किया ।













