*अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन प्रकल्प – नेत्र, अंग, देह एवं रक्तदान द्वारा अंगदान जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।*
1 min read
13 अगस्त विश्व अंगदान दिवस पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देती है । जनमानस में जागरूकता लाने हेतु सम्मेलन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम बार 1 अगस्त से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय अध्यक्षा नीरा बथवाल एवं सचिव रूपा अग्रवाल के सानिध्य में सुशीला फरमानिया राष्ट्रीय प्रमुख (प्रकल्प नेत्र, अंग, देह एवं रक्तदान) के नेतृत्व में सहयोगी राष्ट्रीय अंगदान सखी मधु डुमरेवाल एवं अन्य सखियां पूनम जयपुरिया, डॉ.राजकुमारी जैन, अंजू मित्तल, रूबी खेमानी तथा 19 प्रांतों के प्रांतीय अध्यक्षा, प्रकल्प प्रमुख तथा 500 शाखाओं की अनगिनत बहनों के द्वारा ग्रीन रंग का रिबन जो अंगदान का धोतक है, पंपलेट वितरण एवं प्रतिदिन ई. मीडिया के माध्यम से अंगदान पर आकर्षक पोस्टरों के द्वारा जन-जन तक अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाई जा रही है। इच्छुक व्यक्तियों से अंगदान संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं। इस पखवाड़े में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव का जश्न अंगदान जागरूकता के संग मनाने का सम्मेलन द्वारा निश्चय किया गया। ताकि आजादी के जश्न को अंगदान सेवा से जोड़ा जाए। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 75000 लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे पूरा किया जा चुका है। हमारी सभी सदस्य तन मन धन से इस कार्य को आगे भी निरंतर करने के लिए तत्पर है। पूरे राष्ट्र की बहनो द्वारा किये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम, ज़ूम द्वारा live show मे भी प्रस्तुति दी जा रही है।
आसनसोल शाखा से मधु डुमरेवाल, जो सम्मेलन की राष्ट्रीय अंगदान सखी है, उनके द्वारा बताया गया कि, आसनसोल मे है यह कार्यक्रम , स्नेहा खेमानी एवं रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व मे, आर्य कन्या स्कूल, s d हॉस्पिटल, बासुकीनाथ सेवा समिति, और कई जगहों, जुलुस, कीर्तन, कोचिंग सेंटर जैसी जगहों पर भी, green ribbon लोगों, और अंगदान की जानकारी देकर, लोगों मे लगातार अंगदान जागरूकता की जा रही है।
“कुंदन समान देह यह, हर अंग ज्यों निधि, हो न जाए भस्मी भूत यह, बन जा ए मानव, तू दधीचि”
इसी सद्भावना के तहत अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने निरंतर अंगदान जागरूकता का बीड़ा उठाया है












