shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल पहुंची एसडीओ ऑफिस, सौंपा ज्ञापन:

1 min read

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल ने आज आसनसोल के एसडीओ से मुलाकात कर उनको ज्ञापन सौंपा आसनसोल दक्षिण की विधायक ने कहा कि इसके जरिए उन्होंने एसडीओ से भाजपा कर्मी समर्थकों को राज्य सरकार के विभिन्न परियोजनाओं से वंचित करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई उन्होंने कहा कि भाजपा कर्मी समर्थक जो कि गरीबी रेखा से नीचे रहते हैं उनको भी विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन जैसे सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिलता लेकिन जो टीएमसी कर्मी है वह दो मंजिला तीन मंजिला इमारतों में रहते हैं लेकिन उनको यह सारी सुविधाएं मिलती हैं उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में ऐसी हालत हो गई है की लोगों के पास रोजगार नहीं है एक मात्र सरकारी राशन ही लोगों के लिए सबसे बड़ी सहुलियत है लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कर्मी समर्थकों को राशन नहीं मिल रहा उनके लिए ऐसा कार्ड बनाया गया है जिससे उनको काफी कम मात्रा में राशन मिलता है । इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ तो लोगों के पास खाने को नहीं है लेकिन पार्थो चटर्जी अनुब्रत मंडल जैसे लोग वैध अवैध कारोबार करके करोड़ों कमा रहे हैं अनुव्रत मंडल ने बीरभूम में अपना साम्राज्य कायम किया था । उन्होंने कहा के किसानों को मिलने वाले केंद्र सरकार की परियोजना किसान सम्मान निधि मैं बंगाल में किसानों का नाम कैसे पंजीकृत किया जाए इसको लेकर भी लोग कशमकश में है लोग उनसे पूछ रहे हैं कि किसान सम्मान निधि नामक परियोजना में वह अपना नाम कैसे पंजीकृत कराएं इन्हीं सब मुद्दों को लेकर आज उन्होंने एसडीओ से मुलाकात की एसडीओ ने उनकी बातों को गौर से सुने और कहा कि उनकी सारी बातें और लिखित आकार में उनके सामने पेश करें और वह इन मुद्दों पर जरूर कोई सार्थक कदम उठाएंगे। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page