आसनसोल नगर निगम के 45 नंबर वार्ड के एक स्कूल में बच्चों में बांटे गए निशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म:
1 min read
विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्साह देने के लिए राज्य सरकार की तरफ से कई परियोजनाएं ली गई हैं इन्हीं में से एक है सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म प्रदान करना । शुक्रवार को आसनसोल नगर निगम के 45 नंबर वार्ड अंतर्गत फटिकचंद फ्री प्राइमरी स्कूल में 35 विद्यार्थियों को निशुल्क स्कूल यूनिफार्म दिए गए हर एक विद्यार्थी को 2 जोड़ी करके स्कूल यूनिफार्म दिए गए। इस मौके पर एन एल यू एम एम एम आई सी इंद्रानी मिश्रा एक और एमएमआईसी गुरदास चटर्जी 45 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद उदय राय सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे इस मौके पर गुरदास चटर्जी ने कहा की ममता बनर्जी ने सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म देने की जो योजना बनाई है उससे समाज को दोहरा लाभ मिला है यह यूनिफॉर्म प्रदेशभर की स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाएं बनाती हैं इससे एक तरफ जैसे इन महिलाओं को रोजगार मिलता है वैसे ही राज्य सरकार इन बच्चों को मुफ्त यूनिफार्म प्रदान कर पाती है । वहीं इंद्रानी मिश्रा ने भी कहा कि राज्य सरकार की तरफ से मुफ्त यूनिफार्म बांटे जा रहे हैं इसी क्रम में आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से 45 नंबर वार्ड के इस स्कूल के 35 बच्चों को मुफ्त यूनिफार्म दिए गए उन्होंने कहा कि आज के दिन रानीगंज जमुरिया कुल्टी के विभिन्न सरकारी स्कूलों में भी यह कार्यक्रम किया गया और आगे भी जारी रहेगा।












