आसनसोल में टीएमसीपी और तृणमूल युवा कांग्रेस ने निकाली रैली:
1 min read
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों ईडी और सीबीआई के बेजा इस्तेमाल के खिलाफ आज आसनसोल के कल्ला इलाके में स्थित काजी नजरूल विश्वविद्यालय से एक विरोध रैली निकाली गई कांग्रेस छात्र परिषद अध्यक्ष युवा कांग्रेस के सदस्यों द्वारा यह रैली निकाली गई जोकि ओल्ड स्टेशन इलाके में स्थित तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय गई इस रैली में तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद नेता शिलादित्य राय अभिनव मुखर्जी सहित इन दोनों संगठनों के तमाम नेता कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे इस मौके पर शिलादित्य राय ने कहा कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करके टीएमसी के हौसलों को तोड़ना चाहती है और उसे खत्म करना चाहती है यह कभी नहीं होगा उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गलती की है या अपराध किया है तो उसे कानूनी तौर पर सजा जरूर मिलेगी टीएमसी कभी उसका साथ नहीं देगी लेकिन अगर ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर टीएमसी को राजनीतिक रूप से हाशिए पर लाने की कोशिश की गई तो टीएमसीपी इसका विरोध जरूर करेगी













