कांग्रेस नेताओं ने अनुब्रत मंडल को ऑक्सीजन सिलेंडर देने की की कोशिश पुलिस ने रोका:
1 min read
गुरुवार को मवेशी तस्करी के आरोप में सीबीआई ने बीरभूम में उनके घर से टीएमसी के कद्दावर नेता अनुब्रत मंडल को गिरफ्तार किया आज शाम को अनुब्रत मंडल को सीबीआई द्वारा आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया जब अनुब्रत मंडल का आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जा रहा था तब आसनसोल कांग्रेस के नेताओं द्वारा शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी सहित कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनुब्रत मंडल को ऑक्सीजन सिलेंडर देने की कोशिश की जिसे पुलिस ने रोक दिया इसके बाद वहां व्यापक हंगामा हुआ इसके बारे में शाह आलम ने बताया की वह अनुब्रत मंडल को ऑक्सीजन सिलेंडर देना चाहते थे ताकि उनका दिमाग ठीक से काम करे और उन्होंने मवेशी तस्करी का पैसा किस किस को पहुंचाया है उसकी सही जानकारी सीबीआई को दे सकें













