आसनसोल के विशेष सीबीआई अदालत ने अनुव्रत मंडल को 20 तारीख तक सीबीआई रिमांड पर भेजा:
1 min read
टीएमसी के कद्दावर नेता और बीरभूम जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अनुब्रता मंडल को आज आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया उनको मवेशी तस्करी के मामले में सीबीआई ने आज सुबह ही बीरभूम में उनके घर से गिरफ्तार किया था कड़ी सुरक्षा के बीच उनको आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में लाया गया देर शाम जब उनको आसनसोल अदालत में लाया गया तब चारों तरफ पुलिस के कड़े इंतजाम थे आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत ने उनको 10 दिनों के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया इस मामले की अगली सुनवाई अब 20 अगस्त को होगी प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुब्रता मंडल के वकीलों द्वारा जमानत की अर्जी नहीं डाली गई थी














