उद्योगपति सचिन राय ने युवाओं को उद्योग लगाने की दिशा में आगे आने की दी सलाह:
1 min read
भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आसनसोल टाइम्स ने आसनसोल शिल्पांचल के विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों से आजादी के 75 साल को लेकर उनकी राय जानने की कोशिश की इन व्यक्तियों से वार्तालाप के जरिए आसनसोल टाइम से जानने की कोशिश की कि भारत ने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कितनी तरक्की की है या कितनी तरक्की करने की गुंजाइश अभी भी बाकी है इसी क्रम में आज हमने आसनसोल के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी सचिन राय से बात की। सचिन राय ने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में पिछले 75 सालों में भारत ने जो विकास किया है वह जरूर संतोषजनक है हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी भी बहुत कुछ करने की गुंजाइश बाकी है जिससे आने वाले समय में हम अमेरिका और चीन जैसे उन्नत देशों को भी टक्कर दे सकें । उन्होंने इस बात पर भी खुशी जताई कि आज भारत के लोगों का उद्योग के प्रति रवैया बदल रहा है और नई पीढ़ी के प्रति आकर्षित हो रही है उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है कि नई पीढ़ी के प्रति आकर्षित हो क्योंकि वही आने वाले समय में भारत की कमान संभालने वाले हैं । इसके साथ ही सचिन राय ने नई पीढ़ी को यह सलाह दी कि वह उच्च शिक्षा जरूर प्राप्त करें और डॉक्टर इंजीनियर बनने की कोशिश जरूर करें लेकिन इसके साथ ही वह अपने दम पर कोई ना कोई उद्योग लगाने की भी कोशिश जरूर करें क्योंकि जब एक व्यक्ति कोई उद्योग लगाता है तो न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बनता है बल्कि वह औरों को भी आत्मनिर्भर बनाता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को उद्योग लगाने की दिशा में कदम उठाने चाहिए












