shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

डाक कर्मचारियों ने बुलाई बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल:

1 min read

बुधवार को ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन की तरफ से एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है इस हड़ताल में पूरे भारत के डाक कर्मचारी जो कि ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन के बैनर तले आते हैं सम्मिलित हैं इस संदर्भ में ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन के डिवीजनल सेक्रेटरी ग्रुप सी कनकेंदु सेन से बात की तो उन्होंने बताया कि आज 20 सूत्री मांगों के समर्थन में पूरे देश में ऑल इंडिया पोस्टल एंप्लाइज यूनियन की तरफ से एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है उन्होंने बताया कि पहले इस हड़ताल का आव्हान ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन और एफएनपियो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था लेकिन किन्ही कारणों से अन्य संगठन ने हड़ताल से पांव वापस खींच लिए लेकिन ऑल इंडिया पोस्टल एम्पलाइज यूनियन अपने हड़ताल के निर्णय पर अडिग है और आज पूरे देश भर के तकरीबन 80% डाक कर्मचारी हड़ताल पर हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार पोस्टल डिपार्टमेंट को निजी हाथों में सौंपने की साजिश रच रही है यह हड़ताल उसी के खिलाफ बुलाई गई है उन्होंने बताया कि न सिर्फ रजिस्ट्री पार्सल जैसे विभागों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है इसके अलावा सन 1882 से अब तक तकरीबन 1066000 करोड रुपए इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक को सौंपने की तैयारी की जा रही है यह हड़ताल उसके खिलाफ भी है उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर डाक सेवा को निजी हाथों में सपने नहीं दिया जाएगा और किसी के खिलाफ आज उन्होंने अपनी आवाज बुलंद की है । कनकेंदु सेन ने बताया कि जिस तरह से केंद्र सरकार ने साजिश के तहत सरकारी कंपनी बीएसएनएल को निजी हाथों में सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है डाक विभाग के क्षेत्र में ऐसा हरगिज होने नहीं दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस एक दिवसीय हड़ताल के बाद भी उनकी बातों को नहीं मानती आने वाले समय में वह और बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page