महावीर स्थान मंदिर परिसर में हुआ खिचड़ी भोग का आयोजन:
1 min read

बुधवार को आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया आपको बता दें कि पिछले 1 महीने से यहां हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था बुधवार को उस का समापन हुआ इस अवसर पर खिचड़ी भोग का आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों को खिचड़ी भोग परोसे गए इस मौके पर महावीर स्थान सेवा समिति के कर्णधार अरुण शर्मा ने बताया कि पिछले 1 महीने से यहां हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था । उन्होंने बताया कि आज उसका समापन हुआ । अरुण शर्मा ने बताया कि पिछले 16 सालों से हर सावन के महीने में इस का आयोजन किया जाता है हर सोमवार को यहां रुद्राभिषेक भी होता है उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह यहां हवन भी हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और फिर भंडारे का आयोजन किया गया जहां आने वाले हर व्यक्ति को खिचड़ी भोग खिलाया गया । अरुण शर्मा ने कहा कि यहां आम जनता के साथ साथ समाज के विशिष्ट गणमान्य लोग भी आते हैं और बजरंगबली का आशीर्वाद लेते हैं उन्होंने कहा कि यह आयोजन जनकल्याण के लिए किया गया था ताकि सब स्वस्थ रहे निरोगी रहे।














