आसनसोल नगर निगम द्वारा मनाई गई कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि:
1 min read
कवि रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के अवसर पर आसनसोल नगर निगम ने सोमवार को रवींद्र भवन में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की:

.कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के अवसर पर आसनसोल नगर निगम ने सोमवार को बीएनआर के रवींद्र भवन में कविगुरु की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। .आसनसोल नगर निगम अध्यक्ष अमरनाथ चटर्जी उप मेयर वसीमुल हक एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सुब्रत अधिकारी पार्षद श्रावणी मंडल सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति यहां उपस्थित थे। इस संबंध में एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी ने कहा कि सोमवार को कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि के अवसर पर बीएनआर के रवींद्र भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इसके अलावा आसनसोल के.टैगोर रोड सहित आसनसोल नगर निगम के सभी बोरो में भी रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि मनाई गई। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को रवीन्द्र भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है













