आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने दिया चैताली तिवारी को जवाब:
1 min read
आसनसोल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष तथा भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर राहुल मजूमदार को एक पत्र लिखकर नगर निगम को उन लोगों के खिलाफ के एफआईआर करने की अपील की थी जिन्होंने पार्किंग और होर्डिंग का पैसा नगर निगम को नहीं दिया था चैताली तिवारी ने कहा कि करीब 3 करोड रुपए के आसपास बकाया है जो पार्किंग और हार्डिंग के एवज में आसनसोल नगर निगम को मिलने चाहिए उन्होंने यह भी कहा था कि चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कई बार इस पैसे को वसूलने के लिए एफआईआर करने की बात कही थी लेकिन अब तक वह नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम इस बकाया राशि को वसूलने के लिए जल्द से जल्द एफआईआर करें ताकि इस पैसे का वसूला जा सके इसे लेकर जब हमने आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी से बात की तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि लगता है चैताली तिवारी को पता चल गया है कि आसनसोल नगर निगम का यह बोर्ड पार्किंग और हार्डिंग के एवज में जो रुपए बकाया है उसे वसूलने के लिए क्या कदम उठा रही है उन्होंने कहा कि अब आसनसोल नगर निगम में सिस्टम पूरी तरह से बदल दिया गया है जब तक एडवांस नहीं दिया जाएगा तब तक किसी को भी पार्किंग और हार्डिंग नहीं मिलेगा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बकाया वसूलने की भी पूरी प्रक्रिया की जा रही है उन्होंने कहा कि जिनके भी पैसे बाकी है उन सब से पैसे वसूले जाएंगे इसके साथ ही उन्होंनेे नाम लिए बिना पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी के समय काल का हवाला देते हुए कहा कि उनके समय में किसी पर 50 लाख तक किसी पर 60 लाख रुपए बकाया था । वर्तमान बोर्ड को उस समय के दौरान किए गए कार्यों का भी बोझ उठाना पड़ रहा है।













