महावीर स्थान मंदिर में भी सावन के आखिरी सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ देखी गई:
1 min read
सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर आज पूरे शिल्पांचल के साथ-साथ आसनसोल बाजार इलाके में जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर में भी भक्तों का हुजूम उमड़ा सुबह से ही श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में पहुंचकर देवाधिदेव महादेव का दूध और जल से अभिषेक किया इस मौके पर महावीर स्थान सेवा समिति के कर्णधार अरुण शर्मा ने एक अभिभावक की भांति वहां उपस्थित रहकर इस पूरे अनुष्ठान का संचालन किया इस मौके पर अरुण शर्मा ने कहा की मान्यता के अनुसार सावन के महीने में महादेव का दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भगवान शिव की असीम अनुकंपा लोगों पर रहती है आज इस साल के सावन महीने का अंतिम सोमवार है इसलिए आज महावीर स्थान मंदिर परिसर में भक्तों का हुजूम देखा गया । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले 10 अगस्त को महाबीर स्थान मंदिर परिसर में सुबह 12 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक खिचड़ि भोग का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी से सपरिवार आकर प्रसाद ग्रहण करने का अनुरोध किया। आपको बता दें कि पिछले 1 महीने से महावीर स्थान मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था आज सावन के आखिरी सोमवार के दिन उसका भी समापन हुआ ।













