आर्य कन्या स्कूल में चलाया गया वैक्सीनेशन अभियान:
1 min read
पूरे देश में कोरोना का प्रकोप ढलान पर है लेकिन फिर भी विशेषज्ञों का कहना है कि जिन्होंने भी अभी तक टीका नहीं लगाया है उनको तुरंत वैक्सीनेशन करवा लेना चाहिए इसके तहत विभिन्न संस्थाओं में वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है इस बार की मुहिम में खासकर विशेष ध्यान बच्चों के वैक्सीनेशन पर दिया गया है। इसी कड़ी में आज आसनसोल के मुर्गासोल इलाके में स्थित आज कन्या स्कूल में 12 से 17 साल उम्र की छात्राओं को वैक्सीन लगाया गया यहां पहला और दूसरा दोनों डोज दिया गया । इस संदर्भ में आर्य कन्या स्कूल की असिस्टेंट टीचर इंचार्ज दीपा शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आर्य कन्या स्कूल में छात्राओं का वैक्सीनेशन कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने बताया कि आज 12 से 14 तथा 15 से 17 वर्ष की छात्राओं का वैक्सीनेशन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि इससे पहले भी आर्य कन्या स्कूल में इस तरह की मुहिम चलाई जा चुकी है आज के कार्यक्रम के जरिए 15 से 17 वर्ष की 146 छात्राओं को और 12 से 14 वर्ष की 95 छात्राओं को वैक्सीन लगाया गया ।













