shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल नगर निगम के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने निगम के एक फैसले पर उठाए सवाल:

1 min read

आसनसोल नगर निगम के 28 नंबर वार्ड के कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर आसनसोल नगर निगम द्वारा 51लाख रुपए की लागत से 12 समरसेबल पंप लगाने के फैसले पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर इन पंपों को लगाने की बात कही जा रही है वह एक डंपिंग यार्ड है जहां मरे हुए जानवरों को फेंका जाता है । उन्होंने बताया कि ऐसे स्थान पर लगे सबमर्सिबल पंप का पानी लोगों को पीने के लिए दिया जाएगा जो कि उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ है उन्होंने बताया कि वहीं पर एक ओवरहेड टैंक है क्या यह अच्छा नहीं होगा कि उस ओवरहेड टैंक से 24 घंटे के लिए लोगों को पानी की आपूर्ति की जाए उन्होंने ऐसे स्थान पर समरसेबल पंप लगाने के फैसले पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नगर निगम के इंजीनियरों ने किया से इसे पास कर दिया इससे साबित होता है कि आसनसोल के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर यह लोग कितने लापरवाह है । गुलाम सरवर ने कहा कि लोगों को पीने के पानी की किल्लत है तेज गर्मी के समय तो यह बात समझ में आ सकती है कि तब पानी की कमी के कारण यह किल्लत थी लेकिन अब बरसात के मौसम में भी लोगों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है । उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय से अनुरोध किया कि नगर निगम के इस फैसले पर पुनर्विचार कर उसे रद्द किया जाए और यह सबमर्सिबल पंप कहीं और लगाया जाए ताकि लोगों की सेहत के साथ किसी प्रकार का समझौता ना हो । उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेट्री डीएम कमिश्नर आदि को पत्र लिखा है ताकि लोगों के पैसे जाया ना हो इसके साथ ही उन्होंने अमृत परियोजना को लेकर भी कहा कि 400 करोड रुपए खर्च किए गए थे ताकि लोगों को चौबीसों घंटे पीने का पानी मिले लेकिन आज हालत यह है कि लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है उन्होंने इस मामले की भी सही तरीके से जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page